लोकसभा चुनाव 2024
निशिकांत दुबे नामांकन के लिए देवघर से गोड्डा रवाना, गोड्डा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे रोड शो
देवघर : गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद निशिकांत दुबे नामांकन करने देवघर से शुक्रवार को ट्रेन के माध्यम से गोड्डा के लिए रवाना हुए. निशिकांत दुबे आज गोड्डा में नोमिनेशन करेंगे.
झारखंड का सबसे हॉट सीट गोड्डा लोकसभा सीट का नामांकन 7 मई से शुरू हो गया है. लेकिन आज बड़े उम्मीदवार के रूप में भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे नामांकन दाखिल करेंगे. निशिकांत दुबे देवघर स्टेशन से ट्रेन के जरिए गोड्डा के लिए रवाना हो गए हैं. ट्रेन के जरिए अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोड्डा पहुंचेंगे और नामांकन दाखिल करेंगे. गोड्डा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रोड शो करेंगे. इसमें प्रत्याशी निशिकांत दुबे के साथ आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।