लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने रांची सीट के कई इलाकों में चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से मांगा वोट

Edited By:  |
Reported By:
loksabha chunav 2024

रांची : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सांसद संजय सेठ ने रांची के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क अभियान चलाया. सांसद ने सुखदेव नगर मंडल,जोन्हा,सिल्ली,राहेएवंधुर्वा के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मिलकर बैठक आयोजित की एवं वोट देने की अपील की.

इस अवसर पर सांसद सेठ ने अपने संबोधन में कहा यह चुनाव देश का चुनाव है. यह चुनाव भारत का भविष्य तय करने का चुनाव है. यह चुनाव देश को एक सशक्त नेतृत्व देने का चुनाव है. एक सशक्त व्यक्ति को हम देश की बागडोर दे सके इसका निर्णय करने का चुनाव है.

झारखंड में नक्सलवाद चरम पर है कानून व्यवस्था चरमरा गई है. यहां की बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है. आए दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही है. आलम यह है कि शाम होते ही बहन बेटियां घर से बाहर निकलने से डरती हैं. छिनतई की घटना बढ़ गई हैं. आज महिलाएं सड़क पर आभूषण पहनकर नहीं निकल सकती. शासन और प्रशासन का डर अपराधियों में खत्म हो गया है. जब रघुवर दास की भाजपा सरकार थी तो झारखंड में नक्सलवाद खत्म हो गया था. महिलाएं24घंटे कहीं भी आ जा सकती थी. नक्सली झारखंड छोड़ कर चले गए थे,व्यापारी हो या ग्रामीण,उद्योगपति,हो या आम लोग सभी बिना डर के अपना व्यापार करते थे. परंतु आज राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था यहां के लोगों के लिए श्राप बन गया है. इसलिए झारखंड को बचाने के लिए झारखंड के विकास के लिए मोदी जी को और सशक्त बनाने के लिए13फूल और एक फल की माला नरेंद्र मोदी जी को समर्पित करना होगा. इसके लिए25तारीख को राष्ट्रीय हित में मतदान करें . आज देश को एक सशक्त नेतृत्व प्रदान करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें. आज के इस अवसर पर रांची के विधायक सी पी सिंह,सत्यनारायण सिंह,रमेश सिंह,ललित ओझा,संजय जायसवाल,डॉ भीम प्रभाकर,डॉ अभिषेक रामदीन,अनीता वर्मा,मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे,हरेंद्र सिंह,राधेश्याम सिंह,राजू सिंह,मंजू चौरसिया,आशा शर्मा,संजीव चौधरी,सही सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

महिला मोर्चा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

महिला मोर्चा के द्वारा आज रांची के विभिन्न क्षेत्रों में किसका मोड कहां के बरियातू पुरानी रांची में जनसंपर्क अभियान चलाया. घर-घर जाकर मोदी के द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई एवं भाजपा के पक्ष में रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ को कमल निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की गई. इस जनसंपर्क अभियान में नीति सेठ,श्रीमती गार्गी मलकानी,कुमुद झा,नेहा सिंह,रवि मेहता,मीरा सिंह,कुणाल जायसवाल,सीता देवी,जय श्री,सुनीता कश्यप,रीता राय,सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी.

नामकुम में ऐश्वर्या सेठ के नेतृत्व में चला जनसंपर्क अभियान

ऐश्वर्या सेठ के नेतृत्व में आज नामकुम के लाल खटंगा,कोचबोगा,तुंबागुटु,अमेठिया नगर,नामकुम में जनसंपर्क अभियान चलाया गया एवं लोगों को नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई. मोदी की गारंटी सभी लोगों को प्रधानमंत्री आवास,गैस चूल्हा सिलेंडर,शौचालय,जनधन खाता और गरीबों को5साल तक प्रति व्यक्ति5किलो अनाज मुफ्त में,आयुष्मान भारत,विश्वकर्म योजना,लखपति दीदी,ऐसी कई योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जा रहा है. इसका लाभ ग्रामीणों को मिल सके और विकसित भारत बनाने के लिए लोगों से राष्ट्रहित के निर्माण में भाजपा के पक्ष में रांची के प्रत्याशी संजय सेठ को कमल छाप पर बटन दबाकर विजय बनाने की अपील लोगों से की गई. आज के इस अवसर पर रितेश उरांव सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह नीरज कुमार गोरखनाथ सिंह गोपाल चौधरी राजेंद्र ठाकुर धनंजय पांडे सनी कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डोरंडा में भाजपा मंडल कार्यालय का उद्घाटन

डोरंडा में आज भारतीय जनता पार्टी गोंडा मंडल कार्यालय का उद्घाटन हटिया के लोकप्रिय विधायक नवीन जायसवाल छत्तीसगढ़ रायपुर के विधायिका राय मुनि भगत के कर कमरों द्वारा संपन्न हुआ.

इस अवसर पर नवीन जायसवाल ने कहा कि विकसित भारत और 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतो के मूल मंत्र पर काम करना होगा. 25 तारीख को पहले मतदान फिर जलपान के साथ सबसे पहले अपने बूथों पर जाकर राष्ट्र के निर्माण के लिए भाजपा के पक्ष में रांची के लोकप्रिय सांसद संजय सेठ जी के चुनाव चिन्ह कमल छप्पर बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाएं. 400 पर के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम सबों को मतदान करने की आवश्यकता है. आज के इस अवसर पर सीमा शर्मा ,रमाकांत महतो, बलराम सिंह ,पप्पू वर्मा , के के गुप्ता, काजल प्रधान ,जय मसीह तिग्गा, रोहित शारदा ,पियूष विजयवर्गीय, नम्रता सोनी, रेखा देवी, आयुष गुप्ता, पंकज ,अनीता छेत्री ,अजय गिरी, नवरत्न वाली, मनोज कुमार, सुरेश प्रसाद, बजरंग प्रसाद गुप्ता, रिंकू तमांग ,निर्मला देवी ,रजनी आनंद, सुशीला तिग्गा, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.