Live

संसद सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक

लोकसभा अध्यक्ष का सभी दलों से आग्रह- सदन बिना हस्तक्षेप के चले और मर्यादा के साथ चले..

D
DESKलेखक

पटना। सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरु हो रहा है। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला लगातार अधिकारियों और नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ने सदन को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलायी। जिसमें सभी दलों के प्रतिनिधियों ने शिरकत किया। बैठक के बाद ओम बिरला ने कहा कि सत्र 18 जुलाई से प्रारंभ होकर 12 अगस्त तक चलेगा। सत्र के संबंध में आज सभी दल के नेताओं से विचार विमर्श हुआ। मैंने सभी दलों के नेताओं से आग्रह किया है कि देश के हित में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करें। सदन बिना हस्तक्षेप के चले और मर्यादा के साथ चले। उन्होंने कहा कि सभी दलों के नेताओं ने आश्वस्त किया है कि हम सदन कि कार्यवाही में सहयोग करेंगे।

आपको बता दें कि संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने है। इस चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से साझा उम्मीदवार के रुप में यशवंत सिन्हा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें