Live

Lok Sabha Election Results 2024

NDA की बहुमत की खुशी में भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में जश्न, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को दी बधाई

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची :देश में लोकसभा चुनाव में एनडीए की बहुमत की खुशी में राजधानी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिला. रहा.जीत की खुशी में महिला और पुरुष कार्यकर्ता सभी झूमते गाते नाचते हुए नजर आए. पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मिठाई खिलाया. वहीं जमकर आतिशबाजी भी की.

सभी भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और देश का अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. यह परिवारवाद पर करारी चोट है. भ्रष्टाचार पर करारी चोट है. वहीं झारखंड में लोकसभा संसदीय सीटों में हुई कमी पर कहा कि अगली बार इस पर ध्यान दिया जाएगा. अभी समीक्षा होगी. आकलन होगा कि कहां कैसे चूक रही है.

वहीं अत्यंत मनमोहक झांकी भी भाजपा प्रदेश कार्यालय से निकाली गई जहां भाजपा कार्य समिति सदस्य ने कहा कि जो अयोध्या में श्री राम को लाए हैं और उन्हें श्री राम का आशीर्वाद ही प्राप्त है कि वह तीसरी बार इस देश की सत्ता में काबिज होंगे और देश आगे बढ़ेगा. वहीं झारखंड में कुछ सीटों पर हुई हार को लेकर कहा कि अगली बार भूल सुधारा जाएगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें