Live

Lok Sabha Election 2024

पलामू में कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू: चतरा लोकसभा संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के लिए कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में लग गए हैं. दरअसल चतरा लोकसभा संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कृष्णानंद त्रिपाठी के पक्ष में पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और जेएमएम कार्यकर्ता चौपाल कर रहे हैं.

इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्तागांव के ग्रामीणों से प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं.कार्यकर्ताओं ने लोकसभा संसदीय क्षेत्र के पांकी विधानसभा क्षेत्र के नक्सली क्षेत्र मनातू एवं चक गांव में चुनाव प्रचार किया.गांव में चौपाल लगाकर केएन त्रिपाठी के पक्ष में वोट देने की अपील की है. साथ ही केएन त्रिपाठी के झारखंड सरकार में मंत्री रहते हुए 14 महीने के कार्यकाल को लोगों को गिनवाया और कहा कि जो काम बीजेपी के सांसद 10 वर्ष में नहीं कर पाए हैं. उससे ज़्यादा काम केएन त्रिपाठी ने मंत्री रहते हुए अपने क्षेत्र में काम करके दिखा दिया था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें