Live

Lok Sabha Election 2024

भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा किया दाखिल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गिरिडीह :आगामी लोकसभा चुनाव को लेकरकोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को नामांकन किया है.

भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने जिला समाहरणालय भवन में आज कोडरमा लोकसभा से अपना नामांकन पर्चा भर लिया है. अन्नपूर्णा देवी ने निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के समक्ष दो सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया है इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा कोडरमा विधायक नीरा यादव, जमुआ विधायक केदार हाजरा,पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह समेत भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे.

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भाजपा के द्वारा सर्कस मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अलावा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई दिग्गज मौजूद . यहां पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं. नामांकन पर्चा भरने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने अपनी जीत का दावा ठोका.

अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा लोकसभा सीट से निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें