Live

Lok Sabha Election 2024

कोडरमा लोकसभा से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह ने नामांकन पर्चा किया दाखिल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गिरिडीह : कोडरमा लोकसभा सीट से इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी सह बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह समाहरणालय पहुंचे और जिला निर्वाची पदाधिकारी के पास नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके पर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन , राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद समेत महागठबंधन के तमाम नेता मौजूद रहे.

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी विनोद सिंह ने बुधवार को गिरिडीह समाहरणालय में नामांकन किया. इस अवसर पर उनके साथ राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गांडेय विधानसभा उपचुनाव की प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह,माले नेता राजेश सिन्हा सहित गठबंधन के कई नेता उपस्थित थे.

इस दौरान इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा. नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विनोद सिंह ने कहा कि कोडरमा लोकसभा की जनता बदलाव चाहती है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें