Live

Lok Sabha Election 2024

जमशेदपुर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन में CM ने कहा, कोल्हान में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर :मुख्यमंत्रीचम्पाई सोरेन शनिवार को जमशेदपुर के करंडीह जयपाल सिंह स्टेडियम में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए. सीएम ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मूल मंत्र दिया. मुख्यमंत्री के साथ मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद रहे.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ को मजबूत करना है. वहीं भाजपा पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि कोल्हान में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा. देश में महंगाई से जनता काफ़ी त्रस्त हैं.

कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम के अलावा मंत्री बन्ना गुप्ता, पोटका विधायक संजीव सरदार, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, प्रमोद लाल समेत पार्टी के कई लोग मौजूद रहे.

जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें