Live

Lok Sabha Election-2024

कोडरमा सीट से भाकपा माले से विनोद सिंह होंगे उम्मीदवार, भाकपा माले के राज्य सचिव ने की घोषणा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड में भाकपा माले एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. भाकपा माले ने कोडरमा लोकसभा सीट से विनोद सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने प्रेस वार्ता कर बताया है कि विनोद सिंह के नाम पर इंडिया गठबंधन ने मुहर लगा दी है.

बता दें किलोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग का फार्मूला पूरी तरह से तय नहीं हो पाया है. लेकिन झारखंड प्रदेश में भाकपा माले को एक सीट मिला है.कोडरमा सीट से भाकपा माले से विनोद सिंह प्रत्याशी होंगे. इसकी घोषणा भाकपा माले ने कर दिया है. इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए चंदा और धंधा का खेल,बेरोजगारी,महंगाई और नौजवान,किसान के मुद्दे को शामिल किया गया है. राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा है कि झारखंड में इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें