Live

लोहरदगा में 67 वां एथलीट मीट का समापन समारोह

मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा-चुनाव में किए वादों को जल्द किया जाएगा पूरा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने जिले के ललित नारायण स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 67 वां लोहरदगा एथलीट मीट के समापन समारोह में पहुंचे. मंत्री ने एथलीट मीट के समापन समारोह के मौके पर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया. उन्होंने झारखंड प्रदेश के विभिन्न 9 जिलों से आये एथलीट सफल खिलाड़ी को सम्मानित किया. वहीं प्राइज से पीछे रह गए खिलाडियों को अगले वर्ष खेल के मैदान में बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साह बढ़ाया.

वहीं आयोजन संघ के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि लोहरदगा में खेल का इतिहास बहुत पुराना है. 1951 में स्व. राय बलदेव साहू के द्वारा शुरू की गई एथलीट मीट में झरखंड, बिहार और ओड़िशा के खिलाडी भाग लेते आ रहे हैं. आने वाले समय में इस आयोजन को और विस्तार किया जाएगा.

समापन समारोह में आये वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बजट को अबुआ बजट बताया और आम आदमी के लिए लाभदायक और प्रदेश के आख़िरी व्यक्ति के विकास का बजट होगा. वहीं वित्त मंत्री ने विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को जल्द पूरा करने की बात कही.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें