Live

लोहरदगा में शख्स की पीट पीट कर हत्या

पुलिस ने 2 आरोपी व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : बड़ी खबर लोहरदगा से जहां जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के बरही गांव में मामूली विवाद में एक युवक की लाठी से पीट पीट कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी 2 लोगों को अरेस्ट कर लिया है.


बताया जा रहा है कि लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी बजरंग बैठा की डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई. गांव के छेदिया उरांव और रामकेश्वर उरांव नामक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगा है. लोगों का कहना है कि दोनों ने लाठी डंडे से पीट कर बजरंगी की हत्या की है. पुलिस ने दोनों आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. कहा जा रहा है कि शराब पीने के लिए बजरंग छेदिया के घर के समीप पहुंचा हुआ था, परंतु जिस घर में शराब बेची जाती है, उस घर में ताला लगा हुआ था.


इसके बाद पड़ोस में रहने वाली एक लड़की को बजरंग ने चरकी कह कर आवाज दी. इस बात से उसे लड़की का पिता छेदिया उरांव और उसका चाचा रामकेश्वर उरांव ने गुस्से में बजरंग को पकड़ कर लाठी-डंडे से बुरी तरह से पीट डाला. दोनों तब तक बजरंग को पीटते रहा, जब तक बजरंग अचेत होकर गिर नहीं गया. जबकि परिजन के द्वारा उनके घर पर रुपये मांगने जाने की बात कर रहे हैं.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें