Live

लोहरदगा में दिनदहाड़े चली गोली

अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : बड़ी खबर लोहरदगा से जहां सदर थाना क्षेत्र के बीएस कॉलेज के पास 2 अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. घटना के बाद घायल युवक को सदर अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज हो रहा है. मौके पर पुलिस पहुंच कर अपराधियों की धर पकड़ में जुटी है.


बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के बीएस कॉलेज के पास 2 अज्ञात अपराधियों ने युवक अभिषेक को गोली मारी है. गंभीर रुप से घायल अभिषेक को सदर अस्पताल भेजा गया.अभिषेकके दाएं हाथ में अभी भी गोली फंसी हुई है.

बता दें कि अभिषेक साहू बीएस कॉलेज के समीप चौमिन दुकान पर चौमिन खा रहा था. तभी दो अपराधी आए और उसके साथ तू तू मैं मैं करने लगे और गोली मार दी. गोली लगने से अभिषेक गंभीर रुप से घायल हो गया. तब दूसरा अपराधी चाकू निकाल कर उस पर हमला कर दिया जो उसके बाएं हाथ में लगा है. उसके बाद अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस अपराधियों की धर पकड़ में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें