Live

लोहरदगा में बड़ा हादसा

कूप निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 4 मजदूरों की दबने से मौत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : बड़ी खबर लोहरदगा से है जहां जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबा टोली गांव में मनरेगा सिंचाई कूप निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से 4 मजदूर मिट्टी के नीचे दब गये. घटना के बाद कड़ी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाल कर सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया है.

बताया जा रहा है कि लोहरदगा के सेन्हा प्रखंड के चितरी अंबा टोली में असलम अंसारी का कुआं मनरेगा सिंचाई कूप के अंतर्गत बन रहा था. इसमे मिट्टी धंसने से चार मजदूर दबे हुए थे. घटना में असमल अंसारी का बेटा अमन अंसारी,बेटी शबनम खातून,बबूल अंसारी और एक आदिवासी मजदूर मिट्टी में दबे थे. छह जेसीबी से मिट्टी को हटाने का काम किया गया था. मिट्टी में दबे चारों मजदूरों को सिंचाई कूप से बाहर निकाल कर सदर अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने चारों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें