Hindi News / अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये नगद समेत अन्य सामान पर किया हाथ साफ...

लोहरदगा में 7 घरों में चोरी : अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये नगद समेत अन्य सामान पर किया हाथ साफ

Edited By:  |
lohardaga mai 7 gharon mai chori

लोहरदगा : बड़ी खबर लोहरदगा से है जहां चाला टोली के किस्को मोड़ में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात 7 घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने किराये पर रहे लोगों के घरों से जेवर, टीवी एवं अन्य सामान समेत लाखों रुपये नगद लेकर चंपत हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि जिले के चाला टोली के किस्को मोड़ में चोरों ने एक ही रात में चार घरों के 7 किराएदारों के यहां चोरी की है. चाला टोली किस्को मोड़ में रहने वाले उमेश राम, बिरसा उरांव, नीलम एक्का, सफिरा, राम उरांव, लोहरदगा भूमि संरक्षण पदाधिकारी संजय राम सहित कुल सात घरों का ताला तोड़ कर घर में रखे हुए जेवरात, नगदी, टीवी और अन्य सामान चुरा लिए. लोहरदगा भूमि संरक्षण पदाधिकारी संजय राम चाला टोली किस्को मोड़ निवासी उमेश राम के घर में किराए पर रहते थे. घटना के समय संजय राम सहित कोई भी किराएदार घर में मौजूद नहीं था. भूमि संरक्षण पदाधिकारी भी विभागीय कार्य से बाहर गए हुए थे. जिन घरों में चोरी की घटना हुई है, उनमें सेना का जवान, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, शिक्षिका, ट्रांसपोर्टर सहित अन्य लोग शामिल हैं. आसपास के लोगों को शनिवार की सुबह घटना की जानकारी हुई है. चोरी की घटना के बाद शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है.