Live

लोगों में खुशी

क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म का टाइटल जीतने वाली एंजेल मरीना तिर्की का रांची पहुंचने पर भव्य स्वागत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची:फिलीपींस के मनीला में आयोजित क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म 2023 का खिताब जीतने वाली रांची की बेटी एंजेल मरीना तिर्की आज रांची पहुंची. रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर माता-पिता, बहन, आदिवासी समाज और परिवार के कई लोगों ने एंजेल मरीना तिर्की का माला पहना कर भव्य स्वागत किया.


झारखंड के रांची की रहनेवाली एंजेल मरीना तिर्की क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म 2023 का खिताब अपने नाम कर इंडिया का नाम रोशन किया. आज रांची एयरपोर्ट पहुंची एंजेल मरीना तिर्की 23 देशों के साथ मिलकर प्रतियोगिता में हिसा लिया और टाइटल अपने नाम किया. रांची एयरपोर्ट पर उन्हें जोरदार स्वागत किया गया. आदिवासी समाज की बेटी अब क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म का खिताब में भी अपना नाम झारखंड सहित देश में परचम लहरा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें