Live

Jharkhand News

गांडेय में कल्पना सोरेन व दिलीप वर्मा में टक्कर

A
Arti singhलेखक

गांडेय में कल्पना सोरेन व दिलीप वर्मा में टक्कर


हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की परीक्षा गांडेय विधानसभा उपचुनाव में होनी है. इस उपचुनाव पर सबकी नजर है. इंडिया गठबंधन की साख इस सीट से जुड़ी है. कल्पना ने गांडेय में धुआंधार प्रचार अभियान चलाया है. उनके साथ इंडिया गठबंधन की टीम लगी है. इधर, भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा कल्पना के सामने हैं. दिलीप वर्मा के पक्ष में बाबूलाल मरांडी सहित भाजपा के दूसरे नेताओं ने चुनावी अभियान में मोर्चा संभाला था.

सोरेन परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर

जेल में बंद झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, सोरेन परिवार की राजनीतिक प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगी. कल्पना सोरेन पहली बार राजनीतिक क्षेत्र में उतरी हैं. राज्य में लोकसभा सीटों से ज्यादा गांडेय की चर्चा है क्योंकि यह एक हाई-प्रोफाइल सीट बन गई है. एमबीए की डिग्री से लैस, दो बच्चों की मां कल्पना सोरेन का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिलीप वर्मा से है. कल्पना सोरेन के लिए गांडेय सीट जीतना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कहा जा रहा है कि अगर वह श्री चंपई सोरेन को हटाकर झारखंड की अगली मुख्यमंत्री बन जाती हैं तो झारखंड में सत्ता परिवर्तन हो सकता है। हालांकि कई मौकों पर वह इस दावे को खारिज कर चुकी हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें