Live

बड़ी ख़बर

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड के पटना से जुड़े तार, STF की बड़ी कार्रवाई, 2 और सेटर गिरफ्तार

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड के तार अब राजधानी पटना से भी जुड़ गये हैं। जी हां, इस बड़े मामले में अब बिहार STF और यूपी STF ने बड़ी कार्रवाई की है और गुप्त सूचना के आधार पर जक्कनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

गिरफ्तार शख्स का नाम राहुल कुमार सिंह और बक्सर के नैनिजोर निवासी सतीश सिंह यादव है। दोनों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गये हैं। फिलहाल दोनों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि 17 और 18 फरवरी को यूपी सिपाही भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा हुई थी लेकिन एग्जामिनेशन के पहले ही क्वेश्चन-पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा था। छात्रों के जोरदार प्रदर्शन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा रद्द करने का आदेश जारी किया था।

कई सेटर अबतक हो चुके हैं गिरफ्तार

परीक्षा रद्द होने के बाद से लगातार इस मामले की जांच जारी है। इसी क्रम में ये कार्रवाई हो रही है। इससे पहले भी सॉल्वर गैंग के आरोपित नवगछिया उपकारा (भागलपुर) में तैनात बिहार पुलिस के सिपाही नीरज को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार सिपाही बेतिया जिला जगदीशपुर थाना के झखरा का रहने वाला है. आरोपित सिपाही को नवगछिया स्थित उसके घर से एसटीएफ ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था. गौरतलब है कि इस मामले में अब तक दर्जनभर सेटर गिरफ्तार हो चुके हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें