Live

लाइन होटल में जा घुसा हाईवा

वैशाली में बड़ा सड़क हादसा, 3 की मौत 12 से ज्यादा घायल

A
ASHISH KUMARलेखक

वैशाली : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली जिले से जहां हाजीपुर में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल तेज रफ़्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क पर कई वाहनों को जोरदार टक्कर मारते हुए एक लाइन होटल में जा घुसा। वहीँ होटल में खाना खा रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

मामला हाजीपुर के पातेपुर थाना क्षेत्र का है जहां बहुआरा चौक स्थित एक लाइन होटल में एक हाइवा ट्रक घुसने से 3 लोगों की मौत जबकि एक दर्जन से ऊपर जख्मी हो गए। जानकारी मिल रही है कि हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीँ एक दर्जन से ज्यादा जख्मी हो गए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थानीय लोगों के द्वारा हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें