Live

लातेहार में विश्व आदिवासी दिवस पर समारोह

मंत्री बैद्यनाथ राम ने समाज को संगठित रहने को लेकर किया आह्वान

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी समुदाय द्वारा समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री बैद्यनाथ राम शिरकत किये. समाज के प्रबुद्धजनों ने समारोह में उपस्थित मंत्री का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया .

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री बैद्यनाथ राम ने समाज को संगठित रहने को लेकर आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज त्याग और बलिदान के लिए जाना जाता है. मंत्री ने कहा कि आज जाति अलग अलग हो सकती है. भाषाएं अलग अलग हो सकती है किन्तु आदिवासी समाज का रहन और सहन एक है. जिसे बनाये और सजाये रखने की जरूरत है. इस दौरान समाज एवं स्कूली बच्चों द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया. जिसे लोगों ने खूब सराहा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें