लातेहार में शख्स की पत्थर से कुचकर हत्या
अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, घटना से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से जहां बरवाडीह थानाक्षेत्र के हेंदेहास गांव में अज्ञात अपराधी ने एक युवक को पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है.
घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि अज्ञात अपराधी ने पत्थर से कूचकर युवक की हत्या कर दी है. मृतक अजीत परहिया के सिर में गहरा जख्म के निशान है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के साथ ही बरवाडीह प्रक्षेत्र के एसडीपीओ दिलु लोहरा दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच कर तफ्तीश आरंभ कर दी है. वहीं घटना से इलाके में सनसनी व्याप्त है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।