Live

लातेहार में नक्सलियों ने मचाया उत्पात

कंस्ट्रकसन साइट पर मशीन में लगाई आग, कर्मियों के साथ की जमकर मारपीट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से जहां महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चुटिया इलाके में माओवादियों ने बीती देर रात कंस्ट्रक्शन साइट पर धावा बोल कर मिक्चर मशीन में आग लगाई. आग से मशीन जल कर नष्ट हो गया. वहीं साइट में मौजूद कई कर्मियों के साथ जमकर मारपीट भी की है.



जानकारी के अनुसार महुआडांड़ थाना अंतर्गत चुटिया गांव स्थित नदी में पुल निर्माण कार्य जारी है. इसी दौरान बीती रात हरवे हथियार से लैस होकर नक्सली साइट पर धावा बोल कर्मियों को कब्जे में लिया और मशीन को आग के हवाले कर दिया. इधर सूचना के साथ स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है. वहीं विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माओवादी के रिजनल कमांडर छोटू खेरवार के दस्ता द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है. बता दें कि सात माह पूर्व नक्सलियों ने 26 मई को इसी इलाके में हमला कर जमकर कोहराम मचाया था.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें