Live

लातेहार में दुर्गा पूजा पंडालों का खुला पट

DC ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : शारदीय नवरात्रि का आज सातवां दिन है. लातेहार जिला में दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. भक्तों के दर्शन के लिए शहर में कई दुर्गा पूजा पंडालों का पट्ट खुल गया है. जिला उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया.

इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के लोगों ने डीसी समेत सभी अधिकारियों को माता की चुन्नी ओढ़ाकर स्वागत किया. उपायुक्त ने पूजा पंडाल के निरीक्षण के दौरान पूजा समिति के सदस्यों को विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस मौके पर SP कुमार गौरव, SDM, SDPO समेत स्थानीय प्रशासन व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें