Live

लातेहार में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर हुई लूट

बाइकसवार 2 अपराधियों ने कर्मी से लूटे 8 हजार, पूरी घटना CCTV में कैद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से जहां चंदवा थानाक्षेत्र के चंदवा-माल्हन-मैकलुस्कीगंज पर दुबी स्थित हिंदुस्तान बायोडीजल पंप पर मोटरसाइकिल सावर 2 अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोल कर 8 हजार रुपए लूट कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोल पंप पहुंच कर पूरी घटना की जांच की.


घटना को लेकर भुक्तभोगी पेट्रोल पंप कर्मी ने बताया कि अपराह्न बाद करीब साढ़े तीन बजे लाल व काला रंग के अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने तेल लेने पंप में रूका. इसी दौरान कैश काउंटर पहुंच कर हथियार के बल पर कब्जाने के साथ पहले मारपीट किया. इसके बाद कैश काउंटर में रखा करीब आठ हजार रुपए लूट कर मैक्लुस्कीगंज, रांची की ओर भाग निकला. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इधर घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थानेदार बबलू कुमार दल बल के साथ पेट्रोल पंप पहुंच कर पूरी वारदात की जांच की. इसके बाद अपराधियों की धड़ पकड़ को लेकर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है.

बताते चलें कि अपराध में प्रत्युक्त बाइक काली व लाल थी. जबकि अपराधी नकाबपोश थे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें