Hindi News / कार और बाइक के बीच सीधी टक्कर में बाइक सवार 2 युवकों की...

लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक के बीच सीधी टक्कर में बाइक सवार 2 युवकों की मौत

Edited By:  |
Reported By:
latehar mai dardanak sadak hadsa

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से है जहां सदर थानाक्षेत्र के सरयू पथ में कार और बाइक के बीच आमने सामने की भीषण टक्कर होने से बाइकसवार 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई. दुर्घटना में कार और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई.

जानकारी के अनुसार कार संख्या JH03 AW 6472 सरयू से लातेहार आ रही थी, जबकि बाइक पर सवार दो युवक लातेहार से सरयू की ओर जा रहे थे. इसी दौरान खुटगड़ी गांव के पास सड़क के एक मोड़ पर दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. इससे कार और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद कार में सवार दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए. दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंच नजदीकी थाना को घटना के बारे में जानकारी दी. इसके बाद दलबल के साथ थानेदार घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी.

बता दें कि अहले सुबह चंदवा शहर के इंदिरा चौक में दो ट्रकों की भीषण टक्कर हुई थी. जिसमें कई लोग बाल बाल बच गए थे. हालांकि दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये थे. जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.