Live

लातेहार में अपराधी बेखौफ

3 अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से है जहां बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेमपुर में तीन अज्ञात वर्दीधारी अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है.

जानकारी के अनुसार रामकुमार भगत बीती रात भोजन कर आराम करने के लिए तैयार हो रहा था. इसी बीच तीन लोग घर पहुंचे और झाड़फूंक करने के लिए उसे घर ले जाने लगे. इसका विरोध करने के बावजूद उसे घर से जबरदस्ती बाहर ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी . परिवार के सदस्यों ने घटना की जानकारी देते हुए हत्याकांड में नक्सली संगठन की संलिप्तता होने को लेकर आशंका जाहिर की है. वहीं घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरु कर दी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें