Live

लातेहार में अनियंत्रित बस पलटी

हादसे में कई लोग घायल, घायलों को भेजा गया अस्पताल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : खबर है लातेहार की जहां चंदवा थानाक्षेत्र के चंदवा-लोहरदगा पथ पर डेढ़टंगवा घाटी में देर रात यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में कई लोग घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदवा पहुंचाया.


सिंह नामक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में दर्जनाधीक यात्रि घायल हो गये। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरा मामला चंदवा थानाक्षेत्र के चंदवा-लोहरदगा पथ पर डेढ़टंगवा घाटी की है।

जानकारी के अनुसार चंदवा थानाक्षेत्र के चंदवा-लोहरदगा पथ पर देर रात एक यात्री बस गुमला से यूपी के बनारस जा रही थी. इसी दौरान डेढ़टंगवा घाटी में चालक बस से नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना के बाद घटना स्थल में यात्रियों का चीखपुकार मची रही. इधर सूचना के साथ ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंच कड़ी मशक्कत से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाल एम्बुलेंस और निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदवा पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा प्रारंभिक उपचार किया गया. इधर यात्रियों की मानें तो बस में क्षमता से अधिक यात्री और सामान लदा था. जिससे घाटी में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जबकि घटना के बाद चालक और उपचालक मौके से फरार हो गया.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें