लातेहार में अहंकार रुपी रावण का हुआ दहन
जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हुआ इलाका
लातेहार : असत्य में सत्य की जीत, अहंकार रूपी रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन लातेहार जिला के चंदवा के रामपुर नवयुवक संघ द्वारा रावण दहऩ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चे, बुढ़े, महिला व पुरुष शामिल रहे. अहंकार रूपी रावण का वध प्रतीकात्मक प्रभु श्रीराम द्वारा अग्निबाण चलाकर किया गया. इसके साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न आरंभ हो गया. साथ ही मां दुर्गे की प्रतिमा का विसर्जन कार्य आरंभ हो गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।