Live

लातेहार में आकाशीय बिजली का कहर

वज्रपात की चपेट में आने से 1 बच्ची की मौत, 4 घायल, अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : जिले में बारिश के बीच वज्रपात का कहर देखने को मिला है. वज्रपता की चपेट में आने से 1 बच्ची की मौत हो गई जबकि 4 झुलसकर घायल हो गये.

बताया जा रहा है कि चंदवा थाना क्षेत्र के जमीरा पंचायत अंतर्गत तुरीटोला गांव में बारिश के दौरान अचानक वज्रपात होने से 5 बच्चे इसकी चपेट में आ गये. घटना में 15 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 4 बच्चे झूलसकर घायल हो गये. इधर सूचना के साथ स्थानीय प्रतिनिधि शितमोहन मुण्डा की तत्परता से सभी घायलों को चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

स्थानीय निवासी शितमोहन ने बताया कि हवा चलने के दौरान घर के बगल में सभी बच्चे आम चुन रहे थे. इसी दौरान आसमानी बिजली गिरने से ये हादसा हुआ है. बता दें कि आसन्न समय में क्षेत्र में वज्रपात की बढ़ती घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें