Live

लातेहार में 8वीं की छात्रा का अपहरण मामला

अपह्रत छात्रा का अब तक नहीं मिला कोई सुराग, 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : खबर है लातेहार की जहां बालूमाथ थाना क्षेत्र में शनिवार को 8वीं की छात्रा का अपहरण हो गया था. मामले में पुलिस को अब तक इसके बारे में कोई पता नहीं चल सका है. इसको लेकर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है. पुलिस इसको लेकर संभावित घटना स्थल पर छानबीन में जुटी हुई है.

बताया जा रहा है कि जिले के बालूमाथ थानाक्षेत्र से आठवीं की छात्रा का अपहरण मामले में अब तक पुलिस की हाथ खाली है. पुलिस द्वारा घटना के चौथे दिन भी संभावित घटनास्थल पर पहुंच कर खोजी कुत्ता की मदद ले रही है. वहीं पुलिस की तकनीकी शाखा भी बालूमाथ में कैम्प कर रही है.


घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस पर उदासीनता बरतने को लेकर लगातार दो दिनों तक सड़क जाम किया. इसके बाद सोमवार को स्थानीय लोगों ने स्वत: बाजार बंद रखकर विरोध दर्ज कराया है. वहीं पूरे मामले पर लातेहार पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करने की बात कह रही है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें