लातेहार के अति सुदूरवर्ती गांव चेटर पहुंची पुलिस : ग्रामीणों के साथ लगाया जन- चौपाल, स्थानीय समस्या सुन निपटारा का दिये आश्वासन
लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले के चेटर गांव जहां कभी नक्सलियों का जन अदालत लगता था. वहां आज एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में लातेहार पुलिस टीम पहुंची और खटिया में बैठ जन- चौपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया. इस दौरान बाल विवाह,अंध विश्वास,साइबर ठगी,सामाजिक कु-रिती,स्वास्थ्य सुविधा,वज्रपात से बचाव समेत दर्जनाधीक मूल समस्या से बचाव का सुझाव दिया. उन्होंने नशामुक्त समाज बनाने,साइबर ठगी से सतर्क रहने तथा सांप या कुत्ते के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल जाकर उपचार कराने की सलाह दी. उन्होंने बारिश के दौरान वज्रपात से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी और अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया.
कार्यक्रम को लेकर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लातेहार पुलिस सरकारी कार्यालयों के साथ गांव में पहुंच जन- चौपाल लगाकर ग्रामीणों की मूलभूत समस्या को प्राथमिकता के साथ निपटारा करने का उद्देश्य है. बताया कि इसका सार्थक पहल भी पुलिस को मिल रही है. कई गांव के ग्रामीण नशा मुक्ति को लेकर अभियान चला रही है. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की पहल को जमकर सराहना करते हुए दोबारा गांव में आने और समय समय पर मार्गदर्शन देने का अपील किया.
बता दें कि चेटर गांव जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर अवस्थित है. जहां कभी नक्सली के टॉप कमांडर लोहा सिंह,राजेश सिंह जैसे नक्सलियों का तूती बोला करता था. वर्तमान में गैंगस्टर राहुल सिंह का गांव है.