Live

लंबित पड़े योजना को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

सरकारी योजना का लाभ जनता को मिले ये सुनिश्चित करें अधिकारी व कर्मी-मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : झारखंड के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र में संचालित सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की. किस्को प्रखंड में सीओ सह बीडीओ के द्वारा मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव का जोरदार स्वागत किया गया.

वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ सह सीओ की उपस्थिति में बारी बारी से सभी विभागीय पदाधिकारी और कर्मियों से क्षेत्र में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. इधर योजनाओं की समीक्षा बैठक के पूर्व प्रखंड प्रशासन की ओर से वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं तमाम अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया.

मौके पर वित्त राज्य मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को शत-प्रतिशत मिले इसे हर हाल में तमाम अधिकारी और कर्मी सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता के विश्वास पर खड़ा उतरने में हर वक्त तत्पर रही है. मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य के चहुंमुखी विकास का जो सपना पूर्व में देखा गया था वह धीरे-धीरे पूर्ण किया जा रहा है और इसका लाभ राज्य के जनता को सीधे तौर पर मिल रही है.

बैठक के दौरान सरकार की ओर से संचालित सभी योजनाओं का क्रमवार समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश देते हुए मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि जनता के हक अधिकारों को समय पर पहुंचाने में असफल साबित होने वाले अधिकारी और कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेवारी से अधिकारी और कर्मी ना भागें बल्कि जिम्मेवारी का शत प्रतिशत पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करें और क्षेत्र के समुचित विकास को लेकर समन्वय बनाकर कार्य करें. ताकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास की जा सके. इस दौरान मंत्री के द्वारा आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग, मनरेगा, आवास, पशु चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना सहित अन्य तमाम विभागों की ओर से क्षेत्र में संचालित योजनाओं का समीक्षा करते हुए लंबित पड़े योजना को यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए नए योजना के चयन हेतु तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया. इस दौरान मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव के समक्ष किस्को से सेमरडीह होते हुए बानपुर तक बनाई जा रही कालीकरण पथ के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए तेजी से कार्य कराये जाने डहरबाटी नाली के निर्माण कार्य कराए जाने उर्दू उच्च विद्यालय चरहु को प्लस टू कराये जाने और बालू उठाव में हो रही समस्या का समाधान कराने सहित अन्य मुद्दों पर लिखित आवेदन देकर पहल कराये जाने की मांग रखी गई. जिस पर उचित पहल किये जाने का आश्वासन मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव के द्वारा दिया गया. इधर मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का कमान किस्को थाना प्रभारी पोलीकार्प टोप्पो के नेतृत्व में किया गया था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें