Live

RSS पर लालू प्रसाद का बड़ा बयान

बताया- देश का खतरनाक संगठन, बैन करने की कही बात

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा भरने के दौरान लालू यादव ने आरएसएस पर एक विवादित बयान दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए लालू यादव ने कहा कि सबसे पहले आरएसएस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। उनकी माने तो आरएसएस प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से भी खतरनाक संगठन बताया है। लालू ने कहा हम उन सभी संगठनों के विरोध करते हैं जो देश विरोधी काम करती है। लालू ने कहा कि इंतजार कीजिए बहुत जल्द नीतीश देश के पीएम और तेजस्वी बिहार के सीएम बनेंगे। सबसे बात हो रही है। सोनिया मैडम सहित सभी विपक्षी दल के नेताओं से बात हो रही है।

लालू फिर बनेंगे राजद की राष्ट्री अध्यक्ष, दिल्ली में भरा नामांकन का पर्चा, जीत तय : राजद सुप्रीमो लालू यादव एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल अर्थात आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। एक तरह से कहा जाए तो उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। ताजा अपडेट के अनुसार लालू यादव ने दिल्ली में राजद अधिकारियों के साथ अपना नामांकन पर्चा भरा। इस अवसर पर उनकी बेटी मीसा भारती, श्याम रजक, जयप्रकाश यादव शामिल सहित कई राजद नेता शामिल थे। बताते चलें कि इससे पहले कयास लगाया जा रहा था कि तेजस्वी यादव को राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा जा सकता है। हालांकि वर्तमान में देश की राजनीति को देखते हुए लालू यादव ने खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का फैसला लिया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें