बिहार विधानसभा उपचुनाव
बेलागंज में लालू प्रसाद ने भरी हुंकार, कहा : कई को बनाया PM-CM, केन्द्र सरकार को फेंक देना है सात समंदर पार
GAYA :आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गया पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के बेलागंज विधानसभा के बस पड़ाव मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया.
बेलागंज में लालू प्रसाद ने भरी हुंकार
इस दौरान लालू यादव निराले अंदाज में दिखे. उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को सात समुंदर पार फेंक देना है. इसके लिए हमारे गठबंधन को वोट दें. उन्होंने कहा कि अब टाइम नहीं है. चुनाव 13 नवंबर को होना है. हम अपील करते हैं कि ताकत को एक रखिए. हमारा कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता है.
'कई को बनाया PM-CM'
इसके साथ ही लालू प्रसाद ने कहा कि बहुत को मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बनाया है इसलिए आपसे अपील करते हैं कि लालटेन पर बटन दबाकर बीजेपी को उखाड़ कर फेंक दें.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।