'हमारे रहते बीजेपी कैसे बना लेगी सरकार'
चुनावी साल में लालू प्रसाद ने भरी हुंकार, कहा : दिल्ली चुनाव के नतीजों का नहीं पड़ेगा असर, JDU का पलटवार
PATNA :चुनावी साल में प्रवेश करते ही बिहार की सियासी फिजां एकबार फिर बदलने लगी है। आगामी चुनाव में NDA के साथ-साथ महागठबंधन भी अब सरकार बनाने का दंभ भरने लगी है। इसी कड़ी में गुरुवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि 'दिल्ली चुनाव के नतीजों का बिहार में कोई असर नहीं पड़ेगा।
'हमारे रहते बीजेपी कैसे बना लेगी सरकार'
मीडिया से मुखातिब होते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि हम लोग के यहां रहते बिहार में बीजेपी सरकार बना लेगी क्या? बीजेपी वालों को जनता जान चुकी है।' गुरुवार की सुबह 10 सर्कुलर रोड आवास के पास लालू प्रसाद ने मीडिया से मुखातिब होते हुए ये बातें कहीं।
'न मैंने किसी के सामने सिर झुकाया है'
गौरतलब है कि हफ्ते भर पहले भी नालंदा में लालू प्रसाद ने बड़ा बयान दिया था और कहा था कि 'न कहीं किसी के सामने सिर नहीं झुकाना है। न मैंने किसी के सामने सिर झुकाया है। हम सभी को मिलकर काम करना है और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।'
'हर हाल में हम लोग मिलकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। बिहार के लोगों को बिजली फ्री दी जाएगी, लोगों को रोजगार भी मिलेगा, नौकरी भी हम लोग देंगे। हम लोग जो बोलते हैं, वो करते हैं। जो कहते हैं, वो करना भी चाहिए। सभी से मैं ये अपील करता हूं कि इस देश की रक्षा के लिए एक साथ खड़े रहें।'
जेडीयू ने किया तीखा प्रहार
इधर, लालू प्रसाद के बयान पर बिहार की सियासत गरमा गई है। सत्ताधारी दल जेडीयू ने आरजेडी सुप्रीमो पर तीखा हमला किया है। जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा है कि लालू जी, तेजस्वी ने आपको राजनीतिक रूप से हाशिये पर खड़ा कर दिया है। महुआ बाग के मकान पर ध्यान दीजिए, नहीं तो पता चले कि वहां भी शटर गिर गया। जनता ने मन बना लिया है कि 25 से 30...फिर से नीतीश।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।