HEALTH UPDATE
लालू की तबियत में सुधार, सुबह खिचड़ी खाने को दिया, उठकर बैठे और मुस्कुराने लगे
PATNA-बेटी मीसा ने कहा— अफवाहों पर ध्यान ना दें राजद कार्यकर्ता और समर्थक :एम्स में भर्ती लालू की तबियत में काफी सुधार हो रहा है। बताया जा रहा है कि पहले से उनकी सेहत में काफी सुधार है। आज सुबह नींद से जगने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी से पानी पीने को मांगा। हालांकि डॉक्टरों की सलाह पर पहले उन्हें खिचड़ी खाने को दिया गया। ताजा अपडेट के अनुसार लालू ने इस बीच कई लोगों से बातचीत भी की है। इधर लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती ने लालू की एम्स वाली तस्वीर जारी कर लोगों से कहा है कि प्लीज अफवाहों पर ध्यान मत दीजिए। पापा की सेहत में सुधार हो रहा है।
देखिए ट्विटर पर मीसा ने क्या लिखा है
TWEETS 1 : अपने मनोबल और आप सब की दुआओं की बदौलत लालू जी की स्थिति अब काफी बेहतर है। कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें। साथ बनाए रखें, दुआओं में laluprasadrjd जी को याद रखें।
TWEETS 2 : आप सब की दुआओं और AIIMS दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देख-रेख से आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी की तबियत में काफ़ी सुधार है। अब आपके लालू जी बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं। सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं। हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला @laluprasadrjd जी से बेहतर कौन जानता है!
वहीं तेजस्वी कहते हैं कि— हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे पिता आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी की तबीयत लगातार बेहतरी की ओर है। वो सघन चिकित्सीय निगरानी में है और उनकी हालत में उत्तरोत्तर सुधार है। सभी शुभचिंतकों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और देशवासियों से आग्रह है किसी भी भ्रामक खबर से चिंतित ना हो। धन्यवाद
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।