Live

आज होगा लालू का ऑपरेशन

खराब किडनी को शरीर से नहीं निकाला जाएगा, 20 से अधिक टेस्ट होंगे

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का ऑपरेशन किया जाएगा। कहा जा रहा है कि ऑपरेशन से पहले लालू यादव का 15 से अधिक टेस्ट किया जाएगा। इनमें प्रेशर, ब्लड, शुगर, हार्टबीट, पेशाब, सिटी स्कैन सहित कई टेस्ट शामिल हैं। जानकारों का कहना है कि ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव के अंदर तीन किडनी हो जाएगी। क्योंकि किसी भी मरीज के शरीर से खराब किडनी को निकाला नहीं जाता है।

वर्तमान समय की बात करें तो 70 से 80 % किडनी ट्रांसप्लांट मामला सक्सेस होता है। हालांकि किडनी डोनेटर और किडनी लेने वाले दोनों के लिए थोड़ा सा खतरा जरूर रहता है। किडनी ट्रांसप्लांट करने से पहले काफी बातों का ध्यान रखा जाता है। इसी तरह ऑपरेशन सफल होने के बाद भी मरीज को एहतियात बरतने को कहा जाता है। आसान भाषा में कहा जाए तो ऑपरेशन के बाद लालू को अपनी साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा। भीड़—भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचना होगा। अपने खानपान पर ध्यान रखना होगा। मात्र स्वच्छ भोजन का सेवन करना होगा।

आपरेशन कराने हॉस्पिटल पहुंचे लालू, बेटी ने कहा— रॉक एंड रोल के लिए तैयार, मुझे एक अच्छी किस्मत की कामना करें

आज राजद सुप्रीमो लालू यादव की किडनी का आपरेशन होना है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्या उनको अपना किडनी डोनेट कर रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि सिंगापुर में लालू परिवार आपरेशन को लेकर हॉस्पिटल पहुंच गई है। रोहिणी ने अपने फेसबुक पर फोटो शेयर करते कुछ भावुक पोस्ट की है। आइए आपको दिखाते हैं

रॉक एंड रोल के लिए तैयार

मुझे एक अच्छी किस्मत की कामना करें

मेरे लिए इतना ही काफी है

आपकी खैरियत मेरी जिंदगी है

जिन्होंने लाखों-करोड़ों जनता को दी आवाज

उनके लिए दुआ करें सब मिलकर आज

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें...WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें