Live

हाजीपुर में जश्न का अनोखा नजारा

समर्थकों ने जेसीबी पर ढोल नगाड़ों की धुन पर मनाया लालू का जन्मदिन

A
archana singhलेखक

हाजीपुर:वैशाली के भगवानपुर में गुरूवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन का अनोखा जश्न देखने को मिला. आरजेडी नेता केदार यादव ने गाजे बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से लालू यादव का जन्मदिन मनाया.

जश्न की सबसे खास बात यह रही कि जन्मदिन का केक जेसीबी पर काटा गया. जेसीबी पर सवार समर्थकों ने ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया. पूरे इलाके में उत्साह और जोश का माहौल रहा.

इस मौके पर नेता केदार यादव ने ईश्वर से हजारों साल जीने का वरदान मांगा. उन्होंने कहा कि लालू यादव का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं पर हमेशा बना रहे. लालू गरीबों की आवाज हैं और उनका लंबा जीवन हम सबके लिए जरूरी है.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए. सभी ने एक स्वर में लालू जिंदाबाद के नारे लगाए.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें