Live

Land For Job Scam

लालू फैमिली को मिली फौरी राहत, पेशी से मिली छूट, तेजस्वी ने इस मामले में खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

P
Prasoon Pandeyलेखक

Land For Job Scam :लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि, इस दौरान लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी कोर्ट में पेश नहीं हुए। अदालत से लालू फैमिली को फौरी राहत मिली है। अब पेशी के लिए लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को कोर्ट नहीं जाना होगा।


लालू फैमिली को मिली फौरी राहत

बड़ी बात ये है कि इस मामले में अब अगली सुनवाई 2 नवंबर को होगी। वहीं, इस मामले में लालू प्रसाद की फैमिली के वकील ने कहा कि उन्हें पेन ड्राइव में चार्जशीट की कॉपी मुहैया करायी जाए क्योंकि CBI ने जो चार्जशीट की सीडी दी है, वो लैपटॉप में सपोर्ट नहीं कर रही है। इस पर कोर्ट ने पेन ड्राइव में कॉपी दिए जाने का आदेश दिया।


तेजस्वी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

इसके साथ ही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और जापान यात्रा के लिए कोर्ट से परमिशन मांगी है। साथ ही पासपोर्ट रिलीज करने का अनुरोध भी किया है। इस मामले में कोर्ट आज ढाई बजे अपना फैसला सुनाएगी। गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जापान की यात्रा पर जा रहे हैं।

क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम

ये पूरा मामला 14 साल पुराना है, जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे और रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन लिखवा ली थी। गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव साल 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे। सीबीआई ने इस मामले में 18 मई को केस दर्ज किया था।

सीबीआई के मुताबिक, लोगों को पहले रेलवे में ग्रुप 'डी' के पदों पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया और जब उनके परिवार ने जमीन का सौदा किया, तब उन्हें रेगुलर कर दिया गया। CBI का कहना है कि राजधानी पटना में लालू प्रसाद के परिवार ने 1.05 लाख वर्ग फीट जमीन पर कथित तौर पर कब्जा कर रखा है। इन जमीनों का सौदा नकद में हुआ था यानी लालू फैमिली ने नकद देकर इन जमीनों को खरीदा था। सीबीआई के मुताबिक ये जमीनें बेहद कम दामों में बेच दी गई थी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें