Live

नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका

JDU उपाध्यक्ष ने पार्टी को कहा बाय-बाय, ललन सिंह को लिखी चिट्ठी में लगाया गंभीर आरोप

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, जेडीयू के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक ललन पासवान ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।


ललन पासवान ने लगाए कई गंभीर आरोप

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को लिखे पत्र में चेनारी के पूर्व विधायक ललन पासवान ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ललन पासवान ने पत्र में लिखा है कि बिहार में आतंक और गुंडाराज स्थापित करने वाले लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल से समझौता करने के बाद दलितों पर हत्या, बलात्कार और उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं और इसकी रोकथाम की दिशा में राज्य सरकार की तरफ से कोई कठोर कदम नहीं उठाए जाने के विरोध में मैं जनता दल यूनाइटेड की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।

काफी दिनों से थे नाराज

सियासी जानकारों की माने तो चेनारी के पूर्व विधायक ललन पासवान बीते कई दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें