Live

लाखों का नुकसान

आदित्यपुर में एक घर में शार्ट सर्किट से लगी आग, आग पर पाया गया काबू

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: खबर है जमशेदपुर की जहांआरआईटी थाना क्षेत्र के आदित्यपुर कॉलोनी के रोड नम्बर12के पास आज अहले सुबह एक घर मेंशार्ट सर्किट से आग लग गयी. अगलगी की घटना मेंघर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया.

मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह भी मौके पर पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ आग बुझाने में जुट गए. अगलगी से पीड़ित परिवार को लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें