लाखों का नुकसान
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के गोदाम में आग लगने से ब्लीचिंग पाउडर जलकर राख, आग पर पाया गया काबू
साहेबगंज : खबर है साहेबगंज की जहां सकरोगढ़ स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के गोदाम में बीती रात भीषण आग लग गई. अगलगी की घटना में गोदाम में रखे लाखों का ब्लीचिंग पाउडर जलकर खाक हो गया.
मामले में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता गोविंद कच्छप ने बताया कि बरसात के मौसम में गांवों में बांटने के लिए सरकार की ओर से ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया गया था. इसे जिले की जलसहिया के माध्यम से गांव-गांव में वितरण करना था. कई गांवों में वितरण हो भी गया था. वहीं शेष बचे ब्लीचिंग पाउडर को अन्य बचे हुए गांव में वितरण कराया जाना था. लेकिन रात में अचानक गोदाम में आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई और आग पर काबू पाया जा सका.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।