लाखों का नुकसान
शहर के एक शोरुम में अचानक आग लगने से मची अफरा तफरी, आग पर पाया गया काबू
पाकुड़: बड़ी खबर पाकुड़ से जहां नगर थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा स्थित एक शोरुम में आज सुबह भीषण आग लग गई. आग लगने से लाखों रुपये के सामान की क्षति हुई है. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है.
बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा स्थित किल्लर शोरूम में शुक्रवार को करीब 6 बजे सुबह में अचानक आग लगने से लाखों की क्षति हुई है. वहीं मामले की सूचना मिलते ही अग्निशमन के कर्मी रजत कुमार मिंज अपने टीम के साथ पहुंच कर अग्निशमन वाहन द्वारा आग पर काबू पाया गया. इस दौरान शोरूम में रखे लाखों का सामान जल कर राख हो गया. हालांकि आग लगने का मुख्य कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।