लखीसराय में श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटी : हादसे में 10 लोग घायल,अशोकधाम मंदिर में पूजा के बाद जा रहे थे महादेव सिमरिया
लखीसराय:बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है. आषाढ़ पूर्णिमा पर पूजा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटने से हादसा हो गया है. सिकंदरा के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में 10 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को लखीसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया.
बताया जा रहा है कि मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव के कई श्रद्धालु अशोकधाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद जमुई जिले के महादेव सिमरिया जा रहे थे. रास्ते में सिकंदरा के पास गड्ढे से बचने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टेंपू सड़क किनारे पलट गयी. घायलों में डोमन पासवान, अरविंद पासवान, विजय पासवान, शांति देवी, नागो डीलर, उषा देवी, लीला देवी, लक्ष्मी देवी, शांति देवी और उर्मिला देवी शामिल हैं। सभी मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव के निवासी बताए गए हैं.