Hindi News / अशोक धाम मंदिर में तैयारियां तेज,डीएम-एसपी ने की समीक्षा

लखीसराय में श्रावणी मेला को लेकर बैठक : अशोक धाम मंदिर में तैयारियां तेज,डीएम-एसपी ने की समीक्षा

Edited By:  |
lakhisarai mein shrawni mela ko laker baithak

लखीसराय: जिले में विश्व प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में लगने वाले श्रावणी मेला की तैयारियां तेज हो गई हैं. मेले के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. इसी कड़ी में डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

अशोक धाम मंदिर परिसर में आगामी श्रावणी मेला को लेकर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, बैरिकेडिंग और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए ताकि लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

बैठक के बाद डीएम और एसपी ने अशोक धाम रेलवे हॉल्ट, शिवगंगा और मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों से आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई और संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया.