Live

लखीसराय में ये क्या कह गए ललन सिंह

बोले- दारू ना मिलने से CM के खिलाफ है मीडिया, जानें क्या कुछ कहा

A
ASHISH KUMARलेखक

लखीसराय : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी नीति की प्रशंसा करते करते मीडिया को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया और अखवार वालों को शराब पीने को नहीं मिलता है इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ हैं। नीतीश कुमार बिहार की जनता को देखें या पत्रकारों की मौज मस्ती को देखें। बता दें कि यह बयान ललन सिंह ने मंगलवार को लखीसराय दौरे पर दिया है।

ललन सिंह लखीसराय सदर प्रखंड के अलग-अलग गांवों में जनसंवाद का कार्यक्रम किया। इसी दौरान प्रखंड क्षेत्र के महिसोना गांव में जनसंवाद के दौरान खुले मंच से उन्होंने मीडिया और अखबार वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया और अखवार वालों को शराब पीने को नहीं मिलता है इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ हैं। दरअसल कार्यक्रम में ललन सिंह बिहार में शराबबंदी का बखान कर रहे थे इसी बीच बातों बातों में उन्होंने यह बयान भी दे दिया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें