Live

लाभुकों को योजनाओं के बारे में मिलेगी जनाकारी

सीएम हेमंत सोरेन की सरकार के 3 साल पूरे होने के मौके पर जमशेदपुर में धूमधाम से की गई कार्यक्रम की शुरुआत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के 3 साल पूरे हो गए हैं. इसको लेकर राज्य सरकार ने आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया है. कार्यक्रम की शुरुआत जमशेदपुर में पूरे धूमधाम से की गई. डीपीआरओ ऑफिस और डीसी ऑफिस में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां लोगों ने छऊ नृत्य का भरपूर आनंद उठाया.

इस मौके पर डीसी विजया जाधव ने कहा कि सरकार ने आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया है. इसको लेकर तैयारी चल रही है. यह कार्यक्रम सभी प्रखंडों में किया जाएगा. इस कार्यक्रम के तहत लाभुकों को उनकी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा. वहीं आवेदन लिए जाएंगे और उनका निष्पादन भी किया जाएगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें