Live

क्या नीतीश को लालू से है जान का खतरा?

क्या लालू चाहें, तो सीएम को गोली मरवा सकते हैं? ‘गोली’ की बोली के पीछे कोई सियासी शिगूफा?

S
SUMIT JHAलेखक

बिहार में दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में बयानों की बाढ़ आने लगी है। एक के बाद बयानों के ज़रिए विरोधी एक दूसरे पर तीखा हमला कर रहे हैं। लालू यादव बुधवार से प्रचार में उतरने वाले हैं, लेकिन उससे पहले लालू ने कह दिया हम विरोधियों का विसर्जन करने आए हैं। तो जवाब में नीतीश ने अब तक का सबसे बड़ा बयान देकर सनसनी फैला दी। नीतीश ने कहा लालू चाहें तो उन्हें गोली मरवा दें, यही कर सकते हैं और कुछ नहीं कर सकते हैं. वो चाहे तो उन्हें गोली मरवा सकते हैं। तो क्या नीतीश को लालू से जान का खतरा है या फिर ये सियासी शिगूफा है?आखिर‘गोली’की बोली के पीछे नीतीश का क्या मकसद है। क्योंकि नीतीश अमूमन अपने बयानों में सीमाएं नहीं लांघते हैं। नीतीश के बयान बेहद सधे हुए होते हैं। माना जाता है कि नीतीश के बयान के एक-एक शब्द के पीछे कई राजनीतिक मायने छिपे होते हैं। तो फिर नीतीश को क्यों बोलना पड़ गया कि लालू उन्हें चाहें तो गोली मरवा सकते हैं।

दरअसल नीतीश लालू पर गोली मरवाने का बयान देकर लालू-राबड़ी के15 साल के शासनकाल की ओऱ जनता को ले जाना चाहते हैं। इस बयान के ज़रिए लालू राज की याद दिलाना चाहते हैं। नीतीश चाहते हैं कि लोग याद रखें कि लालू राज में कभी भी कोई किसी को गोली मार सकता था। अपने चुनावी भाषण में भी नीतीश15 साल के लालू-राबड़ी के15 साल के शासन काल की याद दिलाते हैं। उनके हर भाषण पर गौर करें तो एक बात बेहद कॉमन है, वो है पति-पत्नी के 15 साल के शासनकाल में कानून व्यवस्था की बदहाली। यही वजह है कि नीतीश ये कहकर कि लालू उन्हें गोली मरवा सकते हैं, लालू राज के याद को लोगों के ज़ेहन में फिर से ज़िंदा करना चाहते हैं।

हालांकि जस्वी भी अपने भाषण में नीतीश के 15 साल की नाकामियों का जिक्र करते हैं। साफ है इस बार का उपचुनाव कुशेश्वरस्थान और तारापुर के स्थानीय मुद्दों के बजाए 15 साल बनाम 15 साल की लड़ाई पर होने जा रहा है। देखना होगा जनता कौन से 15 साल पर भरोसा करती है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें