भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी ने किया नॉमिनेशन
संजय जायसवाल का दावा— गोपालगंज से जीत तय है
PATNA - गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव-2022 को लेकर भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, नित्यानंद राय, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थ। इससे पहले प्रत्याशी कुसुम देवी ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं शहीद नगीना राय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जीत का आशीर्वाद लिया। संजय जायसवाल ने नोमिनेशन के बाद बताया कि उपचुनाव का परिणाम बिहार की जनता के लिए अनैतिक गठबंधन व महाठगबंधन के गठजोड़ को करारा जवाब देगा।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।