कुशवाहा समाज को एकजुट करने में जुटी JDU
जगदेव प्रसाद की शहादत को किया याद, 2024 के लिए किया आह्वाहन
पटना : खबर है पटना से जहां भारत लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस पर विद्यापति भवन में सम्राट अशोक समता परिषद के द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। वही शहादत दिवस के बहाने जेडीयू बिहार की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाली जाति कुशवाहा समाज को साधकर 2024 की राह को आसान बनाने में जुटी है। इसके लिए पार्टी के पास जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस से बेहतर और कौन सा मौका होता।
जेडीयू के नेताओं की यह कोशिश है कि लवकुश समीकरण हमेशा मजबूत रखे ताकि 2024 की नैया पार कर सके। वहीँ इस कार्यक्रम का आयोजन विधान पार्षद सम्राट अशोक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर महतो ने किया था। उपेंद्र कुशवाहा और उनके साथ मौके पर मौजूद कुशवाहा समाज के मंत्री पूर्व मंत्री और विधायक भी मजबूती के साथ इस कार्यक्रम में केंद्र की सरकार पर हल्ला बोलते हुए नजर आये। इस दौरान विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने एक बार फिर अपने कुशवाहा समाज के लोगों को आवाहन करते हुए कहा इस बार बिहार में जाति आधारित जनगणना हो रही है इसलिए सभी कुशवाहा समाज के लोग आगे बढ़कर इस जातीय जनगणना का हिस्सा बने ताकि आने वाले समय में लोक कल्याणकारी योजना बने उसमें सभी जाति के लोगों को फायदा हो सके।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।