कुढ़नी उपचुनाव पर बोले वित्त मंत्री विजय चौधरी : परिणाम बिल्कुल अप्रत्याशित है, हम लोग समीक्षा करेंगे
PATNA- बिहार के कुढ़नी विधान सभा उपचुनाव में हारने के बाद बिहार सरकार के वित्त मंत्री और जदयू के कद्दावार नेता विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यह चुनाव परिणाम बिल्कुल अप्रत्याशित है। जनता दल यू और महागठबंधन दोनों इसकी समीक्षा करेगा। हम लोगों को उम्मीद नहीं थी कि हम लोग चुनाव हार जाएंगे। लग रहा है कि कुछ स्थानीय मुद्दे भारी पड़ रहे हैं, क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान हमने देखा की महागठबंधन और नीतीश कुमार और सरकार के प्रति कोई नाराजगी जनता में नहीं थी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इसकी समीक्षा करेंगे और जो कुछ भी स्थानीय मुद्दे हैं उसका हल निकाला जाएगा, ताकि आने वाले चुनाव में इसका कोई असर ना पड़े।
कुढ़नी हार पर 'कविता' पाठ करने लगे कुशवाहा
बिहार के कुढ़नी विधान सभा उपचुनाव में भाजपा ने जहां शानदार प्रदर्शन किया है वहीं महागठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। इसी बीच जदयू के वरिष्ठ नेता इस हार पर कविता पाठ करने लगे हैं। चुनाव में हारने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने ट्विटर पर शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ लिखत वरदान माँगूँगा नहीं को उल्लेख करते हुए लिखा है कि क्या हार में, क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं। कर्तव्य पथ पर जो मिला, यह भी सही वो भी सही ।। कुढ़नी के परिणाम से हमें बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत है। पहली सीख- “जनता हमारे हिसाब से नहीं बल्कि हमें जनता के हिसाब से चलना पड़ेगा।”

कुढ़नी विधान सभा में भाजपा का शानदार प्रदर्शन, 3645 वोंटो से जीते बीजेपी के केदार गुप्ता, महागठबंधन को झटका
कुढ़नी विधान सभा चुनाव को लेकर औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जदयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को 3645 वोटों से हरा दिया। इसके साथ ही महागठबंधन के उम्मीदवार को झटका लगा है। ताजा अपडेट के अनुसार 23 वें राउंड की गिनती तक BJP को 76653 वोट और JDU को 73008 वोट प्राप्त हुए हैं।
विजय सिन्हा ने इस जीत के लिए कुढ़नी की जनता को धन्यवाद दिया
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने इस जीत के लिए कुढ़नी की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि कुढ़नी विधान सभा की महान जनता और भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्त्ताओं को ऐतिहासिक जीत पर हृदय से आभार और हार्दिक शुभकामनाएं। माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जनता के प्रति सत्यनिष्ठा, आदर्श और सिद्धांत की जीत है।
संजय जायसवाल बोले— पीएम मोदी को जनता ने फिर स्वीकार किया है
संजय जायसवाल ने कहा है कि कुढ़नी की समस्त सम्मानित जनता द्वारा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता पर विश्वास जताने के लिए और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को और अधिक मजबूत करने पर बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई। हमारे कार्यकर्तागण के अथक परिश्रम को परिलक्षित करता है। इस जीत ने बिहार में भाजपा की सरकार और गठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू होने का स्पष्ट संदेश दिया है।
गुजरात विधानसभा चुनाव के इतिहास में सर्वाधिक सीट लाकर भाजपा ने ऐतिहासिक और अविस्मरणीय विजय प्राप्त की है। 27 वर्ष लगातार सरकार में रहने के बाद एक बार फिर से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर गुजरात की जनता ने मुहर लगाई है। प्रचंड जीत के लिए समस्त गुजरात वासियों का आभार एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं!
अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... और